भोजपुरी फ़िल्म जगत के प्रसिद्द कैमरामेन शाद कुमार अब निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ा दिया है. बतौर निर्देशक उनकी पहली फ़िल्म का मुहूर्त हाल ही में सन्नी सुपर साउंड स्टूडियो में संपन्न हुआ । इनफिनिटी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता पी.मिश्रा व सह निर्माता बी.अली हैं। मुहूर्त के अवसर पर अभिनेता राकेश पांडे, विजय लाल यादव, अभिनेत्री पूनम सागर, सीमा पांडे, उदय श्रीवास्तव, विलास उजावने, चंदू धनवानी, अमृत पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संतोष मिश्र द्वारा लिखित इस फ़िल्म के संगीतकार अशोक कुमार दीप, गीतकार अशोक कुमार दीप और राम विनोद पासवान हैं। शाद कुमार के अनुसार इस अनाम फ़िल्म में विनय आनंद, विराज भट्ट, धर्मेश कुमार, पूनम सागर, विजय लाल यादव, उदय श्रीवास्तव, देव मल्होत्रा, पियूष चक्रवर्ती, और राकेश पांडे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
Thursday, July 9, 2009
इनफिनिटी इंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन नंबर वन

Thursday, July 2, 2009
भाग्य विधाता बना प्रकाश के किस्मत का भाग्य विधाता
लगभग दो दर्जन भोजपुरी फिल्मो में अभिनय कर चुके अभिनेता प्रकाश जैस की किस्मत कलर्स चैनल ने बदल दी है। कलर्स के धारावाहिक भाग्य विधाता में अपनी बहन की शादी के लिए लड़के का अपहरण करने वाले भाई की भूमिका में प्रकाश के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हो रही है। मूलतः बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस धारावाहिक में प्रकाश के अलावा ऋचा सोनी, अतुल श्रीवास्तव, सुशील सिंह, भरत कपूर, विशाल आदि मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश जैस के अनुसार हिन्दी फिल्मो में छोटी- छोटी भूमिका के बीच उन्होंने कई सफल भोजपुरी फिल्मो में काम किया लेकिन उन्हें वो पहचान नही मिल पाई जिसकी उन्हें तलाश थी, लेकिन भाग्य विधाता ने उसके लिए संजीवनी का काम किया । प्रकाश ने इस बात को स्वीकार की भोजपुरी फिल्मो में उसके अभिनय के कारण ही उन्हें यह मौका मिला है इसीलिए भोजपुरी फिल्में करना वो कभी नही छोडेंगे। उन्होंने कहा की इस धारावाहिक के बाद उन्हें नित नए ऑफ़र आ रहे हैं , लेकिन समय के आभाव के कारण फिलहाल वो इस पर ध्यान नही दे रहे हैं। भाग्य विधाता में प्रकाश के किरदार को खलनायक के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन प्रकाश का मानना है की अपने परिवार की भलाई के लिए उठाया गया कदम ग़लत नही हो सकता। समाज में दहेज़ प्रथा फल फूल रही है ऐसे में कुंवारी बहनों के भाई के पास और कोई चारा नही रह जाता है की वो जबरन अपनी बहन की शादी कराये। प्रकाश की आने वाली भोजपुरी फिल्मो में मुन्ना भईया, कबहू छूटे न इ साथ , सिंदूरदान, भईया के ससुरारी में, आदि है। बहरहाल भाग्य विधाता प्रकाश के कैरिअर का भाग्य विधाता ज़रूर बन गया है।
Subscribe to:
Comments (Atom)