Sunday, March 14, 2010

संजय निरूपम ने की ‘‘सुन सजना सुन’’ की शुरूआत


भोजपुरी हृदयसम्राट व सांसद संजय निरूपम ने पिछले दिनों मुम्बई में शोभीत इन्टरप्राइजेज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘सुन सजना सुन’’ की विधिवत शुरूआत की। श्री निरूपम ने ट्रिनीट्री रिकडिंग स्टुडियो में मुहर्ते का नारियल फोडा और फिल्म के सफलता पूर्वक निर्माण की कामना की। बी॰ के॰ मिश्रा द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म का निर्देशन आनन्द रावत कर रहे है जो कि ‘‘दहकेला जियरा हमार’’, ‘‘टूअर’’ व हिन्दी फिल्म ‘‘जय सिुदूरी माँ’’ का सफलतापूर्वक निर्देशक कर चुके हैं और फिलहाल इनकी अभी ‘‘अखियाँ बसल तोहड़ी सुरतिया’’ आॅन फ्लोर है। मुहर्ते के अवसर पर बोलते हुए संजय निरूपम ने कहा की ‘‘भोजपुरी भाषा मिठास और अपनत्व के कारण ना सिर्फ भोजपुरीया इलाके में पसंद की जा रही है बल्कि उसे पुरे राष्ट्र में भी प्यार मिल रहा है। भोजपुरी फिल्मों ने पूरे राष्ट्र के साथ-साथ देश की सीमा के बाहर भी अपनी व्यवसाय को बढ़ाया है जो कि अति प्रशंसनीय है। इस फिल्म मे ंमुख्य किरदारो में भोजपुरीया सुपरस्टार रवि किशन, रिंकु घोष, नेपाली सुपरस्टार विराज भट्ट, पुष्पा वर्मा, मनोज वर्मा, व भोजपुरीया महानायक कुणाल सिंह नजर आयेगें वही दिनेश अहीर स्पेशल भूमिका में दिखेंगें। बकौल, निर्देशक आनन्द रावत ‘‘यह एक विशुद्ध प्रेम कहानी है जो समाजिक सरोकार और पारिवारिकी रिस्तो की डोर से बंधी है। इस फिल्म में रवि और रिंकु का रोमांस दिखेगा वही विराज भट्ट रिंकु घोष के भाई की भूमिका में होगें। इस फिल्म के सह-निर्माता मुन्ना यादव है वही गीतकार विनय बिहारी, रमन द्विवेदी, संगीतकार राजेश गुप्ता, कथाकार उषा सिंह व पटकथा संवाद- लेखक मनोज वर्मा व प्रचारक प्रशांत-निशांत है। फिल्म की शुटिंग पूर्वाचल व नेपाल में की जायेगी।

Sunday, February 21, 2010

बैडमैन अवधेश मिश्रा का नया अवतार

भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय खलनायक अवधेश मिश्रा का नया अवतार जल्द ही नजर आएगा जला देब दुनिया तोहरे प्यार में में । इंडो - अमेरिकन फिल्म निर्माण कंपनी पन फिल्म्स की इस पहली भोजपुरी फिल्म में अवधेश एक पागल प्रेमी की भूमिका में हैं, जो फिल्म की हिरोइन शिखा से एकतरफा प्यार करते हैं। भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार रविकिशन इस फिल्म में शिखा के प्रेमी की भूमिका में हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में बैडमैन के नाम से मशहूर अवधेश मिश्रा बताते हैं की पहली बार किसी फिल्म में उन्होंने इस तरह की भूमिका की है। उन्होंने बताया की शिखा का प्यार पाने के लिए वो हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं यहाँ तक की अगर कोई उसकी तारीफ भी करता है तो वो इसे बर्दास्त नहीं करते हैं। जला देब दुनिया तोहरे प्यार में को निर्देशित कर रहे हैं धीरज सिंह जिन्होंने राम गोपाल वर्मा सहित हिंदी के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। रेड वन कैमरे से शूट हुई भोजपुरी की इस पहली फिल्म के निर्माता पवन कुमार शर्मा हैं जबकि फॉरचुन टेलर की निर्देशिका तेजस्वी कदम भी इस फिल्म को तकनिकी रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए एसोसियेट निर्देशक की भूमिका में हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में ब्रिजेश त्रिपाठी, कोमल ढिल्लन, अवधेश मिश्रा, फूल सिंह, सीमा सिंह, नीलिमा सिंह, विनोद मिश्रा, शमीम खान, सी।पी.भट्ट, आदि हैं । फिल्म के संगीतकार राजेश- रजनीश, गीतकार विनय बिहारी, पटकथा व संवाद लेखक सुरेंदर मिश्र हैं।

Wednesday, February 17, 2010

जरा देव दुनिया तोहरा प्यार में


आम तौर पर भोजपुरी फिल्म के दीवानों की पहली पसंद एक्शन फिल्मे होती है, लेकिन भोजपुरी फिल्म निर्माण में उतरी अमेरिकन फिल्म कंपनी पन फिल्म्स जल्द ही इस धारणा को बदलने वाली है। पन फिल्म्स की पहली भोजपुरी फिल्म जरा देव दुनिया तोहरा प्यार में प्रेम कथा पर आधारित ऐसी फिल्म है जिसे देख कर यश राज फिल्म्स के बन्नेर तले बनी दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे की याद दर्शको को आ जायेगी और शायद इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मो में भी प्रेम कहानियो का चलन शुरू हो जाएगा। ऐसी बात नहीं है की भोजपुरी फिल्म जगत में प्रेम कहानियो को प्रमुखता नहीं डी जाती है लेकिन अच्छी और स्तरीय प्रेम गाथो का यहाँ हमेशा अभाव रहता है। अवार्ड विनिंग फिल्म फॉरचुन टेलर सहित सात बेहतरीन फिल्मो का निर्माण कर चुकी इंडो - अमेरिकन कंपनी पन फिल्म्स की इस फिल्म में भोजपुरी के सुपर स्टार रविकिशन एक ऐसे प्रेमी की भूमिका में हैं जो अपनी प्रेमिका शिखा को पाने के लिए हद से गुजरने के लिए तैयार रहता है। फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं धीरज सिंह जिन्होंने राम गोपाल वर्मा सहित हिंदी के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। रेड वन कैमरे से शूट हुई भोजपुरी की इस पहली फिल्म के निर्माता पवन कुमार शर्मा हैं जबकि फॉरचुन टेलर की निर्देशिका तेजस्वी कदम भी इस फिल्म को तकनिकी रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए एसोसियेट निर्देशक की भूमिका में हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में ब्रिजेश त्रिपाठी, कोमल ढिल्लन, अवधेश मिश्रा, फूल सिंह, सीमा सिंह, नीलिमा सिंह, विनोद मिश्रा, शमीम खान, सी.पी.भट्ट, आदि हैं । फिल्म के संगीतकार राजेश- रजनीश, गीतकार विनय बिहारी, पटकथा व संवाद लेखक सुरेंदर मिश्र हैं।