भोजपुरी फिल्मो के सबसे चर्चित निर्देशक असलम शेख अब लेकर आ रहे हैं राम अवतार । भोजपुरी सुपर स्टार रविकिशन अभिनीत इस फ़िल्म से उन्होंने एक नया चेहरा जुबेर खान को भी लॉन्च किया है। दूर्वा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री विजल राजदा की इस फ़िल्म का एतिहासिक मुहूर्त हाल ही में किया गया। अँधेरी के ट्रियो स्टूडियो में इस मौके पर पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज मौजूद थी। रवि किशन और निर्माता जीतेश दुबे ने नारियल तोड़ कर इसकी विधिवत शुरुवात की । इस अवसर पर अभिनेता दिनेश लाल यादव, ब्रिजेश त्रिपाठी, प्रवेश लाल यादव, निर्माता अभय सिन्हा, चंद्रशेखर राव, मधुसुदन मेहता, निर्देशक राज कुमार पांडे, जगदीश शर्मा, शंकर अरोडा, सोनू त्रिपाठी , अभिनेता समीर राजदा, संगीतकार धनन्जय मिश्रा, आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की असलम शेख और रविकिशन की जोड़ी ने इसके पूर्व विदाई जैसी सुपर हिट फ़िल्म दी है। यह फ़िल्म बिहार में पचास सप्ताह के बाद भी धूम मचा रही है। मुहूर्त के अवसर पर रविकिशन ने नए अभिनेता जुबेर खान की तारीफ़ की और कहा की भोजपुरी फ़िल्म जगत को ढेर सारे अच्छे अभिनेता की ज़रूरत है, जुबेर निः संदेह अपने अभिनय से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में नाम कमाएगा। जुबेर खान ने भी आत्मविश्वास भरे स्वर में भरोसा जताया की वे रवि किशन की बधाई को व्यर्थ जाने नही देंगे।
Monday, September 28, 2009
अब भोजपुरी में राम अवतार
भोजपुरी फिल्मो के सबसे चर्चित निर्देशक असलम शेख अब लेकर आ रहे हैं राम अवतार । भोजपुरी सुपर स्टार रविकिशन अभिनीत इस फ़िल्म से उन्होंने एक नया चेहरा जुबेर खान को भी लॉन्च किया है। दूर्वा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री विजल राजदा की इस फ़िल्म का एतिहासिक मुहूर्त हाल ही में किया गया। अँधेरी के ट्रियो स्टूडियो में इस मौके पर पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज मौजूद थी। रवि किशन और निर्माता जीतेश दुबे ने नारियल तोड़ कर इसकी विधिवत शुरुवात की । इस अवसर पर अभिनेता दिनेश लाल यादव, ब्रिजेश त्रिपाठी, प्रवेश लाल यादव, निर्माता अभय सिन्हा, चंद्रशेखर राव, मधुसुदन मेहता, निर्देशक राज कुमार पांडे, जगदीश शर्मा, शंकर अरोडा, सोनू त्रिपाठी , अभिनेता समीर राजदा, संगीतकार धनन्जय मिश्रा, आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की असलम शेख और रविकिशन की जोड़ी ने इसके पूर्व विदाई जैसी सुपर हिट फ़िल्म दी है। यह फ़िल्म बिहार में पचास सप्ताह के बाद भी धूम मचा रही है। मुहूर्त के अवसर पर रविकिशन ने नए अभिनेता जुबेर खान की तारीफ़ की और कहा की भोजपुरी फ़िल्म जगत को ढेर सारे अच्छे अभिनेता की ज़रूरत है, जुबेर निः संदेह अपने अभिनय से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में नाम कमाएगा। जुबेर खान ने भी आत्मविश्वास भरे स्वर में भरोसा जताया की वे रवि किशन की बधाई को व्यर्थ जाने नही देंगे।
Thursday, July 9, 2009
इनफिनिटी इंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन नंबर वन
भोजपुरी फ़िल्म जगत के प्रसिद्द कैमरामेन शाद कुमार अब निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ा दिया है. बतौर निर्देशक उनकी पहली फ़िल्म का मुहूर्त हाल ही में सन्नी सुपर साउंड स्टूडियो में संपन्न हुआ । इनफिनिटी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता पी.मिश्रा व सह निर्माता बी.अली हैं। मुहूर्त के अवसर पर अभिनेता राकेश पांडे, विजय लाल यादव, अभिनेत्री पूनम सागर, सीमा पांडे, उदय श्रीवास्तव, विलास उजावने, चंदू धनवानी, अमृत पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संतोष मिश्र द्वारा लिखित इस फ़िल्म के संगीतकार अशोक कुमार दीप, गीतकार अशोक कुमार दीप और राम विनोद पासवान हैं। शाद कुमार के अनुसार इस अनाम फ़िल्म में विनय आनंद, विराज भट्ट, धर्मेश कुमार, पूनम सागर, विजय लाल यादव, उदय श्रीवास्तव, देव मल्होत्रा, पियूष चक्रवर्ती, और राकेश पांडे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
Thursday, July 2, 2009
भाग्य विधाता बना प्रकाश के किस्मत का भाग्य विधाता
लगभग दो दर्जन भोजपुरी फिल्मो में अभिनय कर चुके अभिनेता प्रकाश जैस की किस्मत कलर्स चैनल ने बदल दी है। कलर्स के धारावाहिक भाग्य विधाता में अपनी बहन की शादी के लिए लड़के का अपहरण करने वाले भाई की भूमिका में प्रकाश के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हो रही है। मूलतः बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस धारावाहिक में प्रकाश के अलावा ऋचा सोनी, अतुल श्रीवास्तव, सुशील सिंह, भरत कपूर, विशाल आदि मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश जैस के अनुसार हिन्दी फिल्मो में छोटी- छोटी भूमिका के बीच उन्होंने कई सफल भोजपुरी फिल्मो में काम किया लेकिन उन्हें वो पहचान नही मिल पाई जिसकी उन्हें तलाश थी, लेकिन भाग्य विधाता ने उसके लिए संजीवनी का काम किया । प्रकाश ने इस बात को स्वीकार की भोजपुरी फिल्मो में उसके अभिनय के कारण ही उन्हें यह मौका मिला है इसीलिए भोजपुरी फिल्में करना वो कभी नही छोडेंगे। उन्होंने कहा की इस धारावाहिक के बाद उन्हें नित नए ऑफ़र आ रहे हैं , लेकिन समय के आभाव के कारण फिलहाल वो इस पर ध्यान नही दे रहे हैं। भाग्य विधाता में प्रकाश के किरदार को खलनायक के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन प्रकाश का मानना है की अपने परिवार की भलाई के लिए उठाया गया कदम ग़लत नही हो सकता। समाज में दहेज़ प्रथा फल फूल रही है ऐसे में कुंवारी बहनों के भाई के पास और कोई चारा नही रह जाता है की वो जबरन अपनी बहन की शादी कराये। प्रकाश की आने वाली भोजपुरी फिल्मो में मुन्ना भईया, कबहू छूटे न इ साथ , सिंदूरदान, भईया के ससुरारी में, आदि है। बहरहाल भाग्य विधाता प्रकाश के कैरिअर का भाग्य विधाता ज़रूर बन गया है।
Saturday, June 27, 2009
भोजपुरिया सुरों का संग्राम
भोजपुरी का प्रथम मनोरंजन चैनल महुआ इन् दिनों भोजपुरिया सुरों के संग्राम से गुलज़ार हो रहा है, भोजपुरिया दर्शकों की पहली पसंद बने इस पहले भोजपुरिया सुरों के शो का निर्माण किया है गजेन्द्र सिंह ने जिसे रियलिटी शो का जनक भी कहा जाता है। साईं बाबा टेलीफिल्म ने बिहार और उत्तरप्रदेश के चुन-चुन कर लाये बारह -बारह प्रतिभाशाली सुरों के पुरोधाओ को इस शो में शामिल किया है। प्रसिद्द लोकगायक व अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल इस शो में एंकर की भूमिका में हैं जबकि लोकगायिका मालिनी अवस्थी और कल्पना जज की भूमिका में। बहरहाल सुर संग्राम की लोकप्रियता से महुआ का डंका हर ओर बज रहा है
Wednesday, June 24, 2009
रविकिशन की नई खोज - उषा

भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार रवि किशन नई- नई अभिनेत्रियो की खोज के लिए जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म जगत से भोजपुरी में आई नगमा, रम्भा, श्वेता तिवारी सहित लगभग सभी अभिनेत्रियो ने अपनी नई भोजपुरिया पारी की शुरुवात रविकिशन के साथ ही की थी। रविकिशन की नई खोज में अब एक नेपाली बाला उषा पौडेल का नाम जुड़ गया है। निर्माता नंदू श्रीवास्तव व निर्देशक किशोर राणा मगर की फ़िल्म साथी रे में उषा रविकिशन के साथ नज़र आएँगी। साथी रे में रविकिशन मेडिकल स्टुडेंट की भूमिका में जबकि उषा उनकी प्रेमिका की भूमिका में । फ़िल्म के अन्य कलाकारों में नेपाली सुपर स्टार निखिल उप्रेती, अवधेश मिश्रा आदि है। फ़िल्म की शूटिंग नेपाल के वीर गंज के जोर-शोर से चल रही है
Tuesday, June 23, 2009
गोरकी-पतरकी की धूम
बिहार और उत्तरप्रदेश में इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म गोरकी पतरकी रे की धूम है। इस फ़िल्म ने इस धारणा की भी ग़लत साबित कर दिया है की भोजपुरी फ़िल्म जगत में सिर्फ़ नामचीन सितारों की ही फिल्मे हिट होती है। भोजपुरी के पहले डांसिंग स्टार उत्तम कुमार, रानी चतुर्वेदी, रवि शंकर, स्वीटी दत्तानी, अंजन श्रीवास्तव, लिलिपुट, बल्लभ व्यास, राज मेहता आदि के अभिनय से सजी ये फ़िल्म बिहार में जहाँ छठे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है वहीँ उत्तरप्रदेश में पिछले सप्ताह ये फ़िल्म गोरखपुर में रिलीज़ हुई । गोरखपुर के वितरक आर.के.शुक्ला के अनुसार बिना सितारों की फ़िल्म को इतनी अच्छी ओपनिंग के बारे में उन्होंने सोचा तक नही था। निर्मात्री माधुरी तिवारी के अनुसार पहले फ़िल्म ने उनका हौसला काफी बढ़ा दिया है और शीघ्र ही वो अपनी नई फ़िल्म की घोषणा करने वाली है। फ़िल्म का सबल पक्ष अभिनेता उत्तम कुमार का अभिनय और डांस तो है ही साथ ही एस.एस.ललित और रास बिहारी पांडे द्वारा लिखित और विजय कपूर, राजेश ललित द्वारा संगीतवद्ध गाने भी लोगो को खूब भा रहे हैं। पहली ही फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी मुकाम हासिल कर लेने वाले उत्तम की खासियत उसका टीन एज़र होना है। बिहार में पहली बार कॉलेज में पढने वाले युवाओं की भीड़ इस फ़िल्म को देखने के लिए उमड़ी है। गोरकी पतरकी रे जल्द ही मुंबई में रिलीज़ होने जा रही है लक के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं रवि किशन
अष्ट विनायक के बैनर तले निर्देशक सोहम शाह की लक २४ जुलाई को प्रर्दशित हो रही है। मौत पर दाव लगाने वाले कुछ रईसजादो की कहानी में एक किरदार भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार रवि किशन का भी है। रवि किशन का लुक इस फ़िल्म में उनकी अब तक की फिल्मो से बिल्कुल अलग है। लक में राघव का किरदार निभा रहे रवि किशन एक मनोरोगी की भूमिका में हैं, खतरों से खेलना जिसका शौक और पेशा दोनों ही है। साउथ अफ्रीका और लेबनान के खुबसूरत लोकेशन पर फिल्माए गए इस फ़िल्म के लिए रवि किशन ने काफी मेहनत की है। अपने किरदार को नई दिशा देने के लिए रवि किशन ने नेशनल ज्योग्राफी , एनीमल प्लेनेट, सहित उन चैनल को काफी एपिसोड देखे जिनमे जानवरों के हाव-भाव को दर्शाया गया है। रविकिशन के अनुसार फ़िल्म में उनके किरदार को शब्दों में बया करना मुश्किल है , मैंने १९ साल के अपने कैरीअर में इस तरह के किरदार के बारे में कभी सोचा तक नही था। फ़िल्म में एक से बढ़कर एक खतरनाक दृश्य हैं, जो आम तौर पर सिर्फ़ हॉलीवुड की फिल्मो में ही दिखाए जाते हैं। शूटिंग के दौरान अपना संस्मरण बताते हुए रवि ने कहा की समुन्दर में शार्क मछलियों के बीच तैरना, हेलीकॉप्टर से कूदना जैसे दृश्य के लिए उन्हें और फ़िल्म के अन्य किरदारों को काफी ट्रेनिंग दी गई थी। फ़िर भी शार्क मछलियों के बीच तैरने से वे घायल हो गए थे। इतना ही नही लेबनान में चलती ट्रेन पर फिल्माए गए फाइट सीन के दौरान भरी सुरक्षा के कारण ही उनकी जान बची थी। निर्देशक सोहम शाह ने भी रवि किशन की तारीफ़ करते हुए कहा की बिग बॉस में पहली बार जब रवि किशन को देखा था तभी से उन्हें एक अच्छा रोल देने की सोच रहा था। लक की कहानी जब मेरे पास आयी तो मुझे लगा की राघव का किरदार के लिए रवि से अच्छा और कोई हो ही नही सकता । फ़िल्म में वो एक ऐसे प्रेमी की भूमिका में है जो मौत को बहुत छोटा समझता है। बहरहाल रविकिशन लक में अपने किरदार को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं। टीवी पर चल रहे प्रोमो में जिस तरह उन्हें पेश किया जा रहा है उसे देखकर ये स्पष्ट हो जाता है की रवि किशन लक के ट्रंप कार्ड हैं और इस फ़िल्म से उनके कैरिअर का ग्राफ काफी ऊँचा उठ जाएगा।
भोजपुरी फ़िल्म में खलनायक बने मंगल पांडे

१८५७ के स्वतंत्रता संग्राम के जनक इतिहास पुरूष मंगल पांडे आज के दौर में खलनायक बन गए हैं और उन्हें खलनायक बनाया है भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज ने। भोजपुरी फ़िल्म ओढनिया कमाल करे में मुख्य खलनायक का नाम रखा गया है मंगल पांडे, और इस किरदार को निभा रहे हैं जय सिंह। हालाँकि जय सिंह का कहना है की फ़िल्म में मंगल पांडे सिर्फ़ नाम का मंगल पांडे है, इतिहास पुरूष मंगल पांडे से उनका कुछ भी लेना देना नही है, लेकिन क्या किसी खलनायक का नाम मंगल पांडे रखना उचित है ? इस पर उन्होंने कहा की उनके मन में मंगल पांडे के प्रति अपार श्रद्धा है लेकिन पात्रो के नाम का चयन का अधिकार लेखक और निर्देशक का होता है। इस फ़िल्म में पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं, और मंगल पांडे उनके हाथो पिटते हुए भी नज़र आने वाले हैं। बहरहाल फ़िल्म की शूटिंग पुरी हो गई है और जल्द ही मंगल पांडे आपको परदे पर ग़लत काम करते हुए नज़र आने वाले हैं।
Tuesday, June 16, 2009
सुनील पाल भोजपुरी कानून हमरा मुट्ठी में
छोटे परदे के चर्चित शो लाफ्टर चैलेन्ज के विजेता रहे कॉमेडियन सुनील पाल अब जल्दी ही एक भोजपुरी फिल्म कानून हमरा मुट्ठी में नज़र आयेंगे। प्रसिद्द गायक उदित नारायण की फिल्म निर्माण कंपनी यु.डी.मूवी के बैनर तले निर्मात्री दीपा नारायण व आदित्य नारायण की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आनंद गहतराज। भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार रविकिशन, रश्मि देसाई, मोनालिसा अभिनीत इस फिल्म में सुनील न सिर्फ कॉमेडी कर रहे हैं बल्कि ठुमका लगते हुए भी नज़र आयेंगे।
सुनील पाल के अनुसार ने बड़े बैनर, रविकिशन का साथ और अच्छी भूमिका होने के कारण उन्होंने भोजपुरी फिल्म के प्रस्ताव पर तुरंत अपनी सहमती दे दी। सुनील इसके अलावा एक और भोजपुरी फिल्म में भी रविकिशन के साथ नज़र आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि सुनील पाल ने इसके पूर्व कई हिंदी फिल्मो में काम भी किया है, साथ ही उन्होंने बतौर निर्माता भावनाओ को समझो नाम की एक कॉमेडी फिल्म का भी निर्माण किया है जो जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
प्रशंसको को समर्पित है ये अवार्ड - रविकिशन

भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार रवि किशन फ़िल्म जगत के एक मात्र अभिनेता हैं जिन्होंने किसी अवार्ड समारोह में लगातार चार साल बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड जीता है।हाल ही में भोजपुरी वर्ल्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में रविकिशन को उनकी फ़िल्म धरम वीर के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। यही नही अवार्ड समारोह में उनकी फिल्मो की ही धूम रही। साल २००८ की सबसे हिट फ़िल्म विदाई ने ५ अवार्ड पर कब्ज़ा जमाया। हालिया रिलीज़ उनकी फ़िल्म भूमिपुत्र भी बिहार में धूम मचा रही है। भोजपुरी के साथ साथ हिन्दी फिल्मो में भी खासे व्यस्त रवि किशन से उनकी आगामी फिल्मो और अवार्ड के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा हुई । प्रस्तुत है कुछ अंश ------
आपने लगातार चार साल बेस्ट ऐक्टर के अवार्ड पर कब्जा जमाया है, किसे श्रेय देना चाहेंगे।
देखिये बिना टीम वर्क के कोई भी कुछ भी हासिल नही कर पायेगा। ये सच है की मैं अपने किरदार को जिवंत करने के लिए पुरी मेहनत करता हूँ, लेकिन मेरे किरदार को परदे पर आने तक कई लोगो की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मेहनत जुड़ी होती है। अगर एक लेखक अच्छी पटकथा और संवाद नही लिखेगा, निर्देशक दृश्य पर मेहनत नही करेगा, तो आपका किरदार इससे काफी प्रभावित होता है। सिर्फ़ यही नही यूनिट से जुड़े स्पॉट बॉय से लेकर निर्देशक सभी का अपना अपना योगदान होता है। इसके अलावा निजी स्टाफ भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। जहाँ तक अवार्ड का श्रेय देने की बात है तो मैं अपने दर्शको को इसका श्रेय देना चाहूँगा क्यूंकि हमारी मेहनत का सही आकलन वो ही करते हैं। उनके द्वारा दिया गया रिवार्ड हर अवार्ड से बड़ा होता है।
आज लोगो में इस बात की चर्चा जोरो पर है की भोजपुरी फ़िल्म जगत संकट से जूझ रहा है, आप क्या कहना चाहेंगे ?
मैं इस बात का समर्थन नही करता , उल्टे मेरा तो ये मानना है की पिछले साल की तुलना में इस साल भोजपुरी फिल्मे अधिक संख्या में बन रही है और कई नए लोग इस इंडस्ट्रीज में कदम रख रहे है। यही नही इस साल रिलीज़ हुई फिल्मो को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज आज एक विशाल वटवृक्ष की तरह है, मौसम का असर हर सजीव चीज़ पर पड़ता है। इसका मतलव ये नही हुआ की पुरी इंडस्ट्रीज संकट से जूझ रही है। मेरे ख्याल से ऐसा वही लोग बोलते हैं जो कुछ करने में नही सिर्फ़ बोलने में भरोसा रखते हैं।
आप हिन्दी फिल्मो में भी काफी व्यस्त हैं, कौन कौन सी फ़िल्म आने वाली है।
हिन्दी की कई बड़े बैनर की फिल्मो में काम कर रहा हूँ। मणि सर (मणिरत्नम ) की रावण , सोहम शाह की लक, श्याम बेनेगल की वेलडान अब्बाजी, आदि । रावण में मैं अभिषेक बच्चन के छोटे भाई की भूमिका में हूँ। साल २००९ की सबसे बड़ी फ़िल्म मानी जा रही है रावण को। लक में मेरा किरदार हमारे दर्शकों को हैरत में डाल देगा। इस फ़िल्म की पूरी कहानी मेरे ही इर्द-गिर्द घुमती है। इस फ़िल्म में मेरे साथ संजय दत्त , मिथुन दा, इमरान खान, श्रुति हसन ( कमल हसन की बेटी ) मुख्य किरदार में हैं। वेलडान अब्बाजी मेरा किरदार काफी अनूठा है। श्याम बाबु की पिछली फ़िल्म वेल कम टू सज्जनपुर की तरह इस फ़िल्म में भी मेरा किरदार सरप्राइज़ पैक की तरह है।ये तीनो ही फ़िल्म इस साल रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा और भी कुछ हिन्दी फिल्में हैं।
भोजपुरी में आपकी आने वाली फिल्में कौन कौन सी है।
इसी महीने मेरी फ़िल्म भूमिपुत्र रिलीज़ हुई है, जिसे काफी अच्छी सफलता मिली है। इसके अलावा रंगबाज़ दरोगा भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। मैंने हाल ही में दो फिल्मो की शूटिंग पूरी की है। पहली फ़िल्म उदित जी और दीपा जी की कानून हमरा मुट्ठी में नाम की है और दूसरी फ़िल्म साथी रे है। कानून हमरा मुट्ठी में का निदेशन आनंद गहतराज कर रहे हैं। उनके साथ ये मेरी दूसरी फ़िल्म है , पिछली फ़िल्म कब होई गवना हमार को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। एक बार फिर से वही पुरानी टीम कुछ नया करनेजा रही है। साथी रे भी काफी अच्छी फ़िल्म है। नेपाल की खुबसूरत वादियो में इस फ़िल्म को निर्माता नंदू श्रीवास्तव व निर्देशक किशोर राणा मगर ने फिल्माया है। इस फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में एक नई अभिनेत्री उषा का उदय हो रहा है। इसके अलावा निर्देशक बबलू सोनी और निर्माता अनिल सिंह की फ़िल्म की फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। और भी कई फिल्मे हैं जो मेरे समय के अभाव के कारण शूटिंग की बाट जोरहे हैं, अगले तीन महीने में उसे पुरा करना है।
आपने प्रोडक्शन हाउस भी खोला है....आगामी योजना क्या है..?
मेरी अगली फिल्मो के लेखन का कार्य चल रहा है..जल्द ही नई फ़िल्म की घोषणा हो जायेगी । इसके अलावा मैं टेलीविजन के लिए भी कुछ शो बनाना चाह रहा हूँ। रचनात्मक स्तर पर इसका काम भी शुरू हो गया है। आप लोगो को जल्द ही पता चल जाएगा। मेरी व्यस्तता की वजह से मेरी कई योजनाओ पर असर पड़ा है, लेकिन आगामी कुछ महीनो में सारा कुछ सुलझ जाएगा।
प्रस्तुति - उदय भगत
Saturday, May 9, 2009
Ravi Kishan walks on ramp

Bhojpuri superstar Ravi Kishan is perhaps one of the very few film actors, who have never been to any fashion show. And, when he went there for the first time, it became a memorable event for him. On Sunday, Ravi was chief guest of a fashion show at Hotel Leela, which was organised by IITC. On demand of the audience, and models, Ravi went on floor for the first time ever. As soon as he reached on floor, everyone requested him to sing a song. it was such a unique experience for me, and I was enjoying every moment of it. They asked me to sing a song, and I was surprised when someone asked me to repeat my famous dialogue Zindagi jhand ba, fir bhi ghamand ba...", said Ravi
Ravi also praised the models, and the organizers of the event saying that these kinds of events give confidence to the upcoming models.
Ravi also praised the models, and the organizers of the event saying that these kinds of events give confidence to the upcoming models.
Subscribe to:
Comments (Atom)