Tuesday, June 23, 2009

गोरकी-पतरकी की धूम


बिहार और उत्तरप्रदेश में इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म गोरकी पतरकी रे की धूम है। इस फ़िल्म ने इस धारणा की भी ग़लत साबित कर दिया है की भोजपुरी फ़िल्म जगत में सिर्फ़ नामचीन सितारों की ही फिल्मे हिट होती है। भोजपुरी के पहले डांसिंग स्टार उत्तम कुमार, रानी चतुर्वेदी, रवि शंकर, स्वीटी दत्तानी, अंजन श्रीवास्तव, लिलिपुट, बल्लभ व्यास, राज मेहता आदि के अभिनय से सजी ये फ़िल्म बिहार में जहाँ छठे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है वहीँ उत्तरप्रदेश में पिछले सप्ताह ये फ़िल्म गोरखपुर में रिलीज़ हुई । गोरखपुर के वितरक आर.के.शुक्ला के अनुसार बिना सितारों की फ़िल्म को इतनी अच्छी ओपनिंग के बारे में उन्होंने सोचा तक नही था। निर्मात्री माधुरी तिवारी के अनुसार पहले फ़िल्म ने उनका हौसला काफी बढ़ा दिया है और शीघ्र ही वो अपनी नई फ़िल्म की घोषणा करने वाली है। फ़िल्म का सबल पक्ष अभिनेता उत्तम कुमार का अभिनय और डांस तो है ही साथ ही एस.एस.ललित और रास बिहारी पांडे द्वारा लिखित और विजय कपूर, राजेश ललित द्वारा संगीतवद्ध गाने भी लोगो को खूब भा रहे हैं। पहली ही फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी मुकाम हासिल कर लेने वाले उत्तम की खासियत उसका टीन एज़र होना है। बिहार में पहली बार कॉलेज में पढने वाले युवाओं की भीड़ इस फ़िल्म को देखने के लिए उमड़ी है। गोरकी पतरकी रे जल्द ही मुंबई में रिलीज़ होने जा रही है

No comments:

Post a Comment