Tuesday, June 16, 2009

सुनील पाल भोजपुरी कानून हमरा मुट्ठी में


छोटे परदे के चर्चित शो लाफ्टर चैलेन्ज के विजेता रहे कॉमेडियन सुनील पाल अब जल्दी ही एक भोजपुरी फिल्म कानून हमरा मुट्ठी में नज़र आयेंगे। प्रसिद्द गायक उदित नारायण की फिल्म निर्माण कंपनी यु.डी.मूवी के बैनर तले निर्मात्री दीपा नारायण व आदित्य नारायण की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आनंद गहतराज। भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार रविकिशन, रश्मि देसाई, मोनालिसा अभिनीत इस फिल्म में सुनील न सिर्फ कॉमेडी कर रहे हैं बल्कि ठुमका लगते हुए भी नज़र आयेंगे।
सुनील पाल के अनुसार ने बड़े बैनर, रविकिशन का साथ और अच्छी भूमिका होने के कारण उन्होंने भोजपुरी फिल्म के प्रस्ताव पर तुरंत अपनी सहमती दे दी। सुनील इसके अलावा एक और भोजपुरी फिल्म में भी रविकिशन के साथ नज़र आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि सुनील पाल ने इसके पूर्व कई हिंदी फिल्मो में काम भी किया है, साथ ही उन्होंने बतौर निर्माता भावनाओ को समझो नाम की एक कॉमेडी फिल्म का भी निर्माण किया है जो जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।

5 comments:

  1. hay sunil !
    good luck !
    wish you all the very best & enjoy your tailent !

    -albela khatri

    ReplyDelete
  2. बढि़या है। इसी तरह भोजपुरी फिल्‍मजगत की खबरों से हमें परिचित करात रहें।

    ReplyDelete
  3. स्वागत है. शुभकामनायें.

    ReplyDelete
  4. आप की रचना प्रशंसा के योग्य है . आशा है आप अपने विचारो से हिंदी जगत को बहुत आगे ले जायंगे
    लिखते रहिये
    चिटठा जगत मे आप का स्वागत है
    गार्गी

    ReplyDelete